Dhadak में दिखेगी 'लव बर्ड' जाह्नवी और ईशान की ऐसी केमेस्ट्री, आ गई रिलीज डेट
1/20/2018 7:38:46 PM
मुंबईः ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। करण जौहर ने ट्वीट करके फिल्म के रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। यह फिल्म इस साल 20 जुलाई को रिलीज होगी। ये मूवी सुपरहिट मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है।
कुछ वक्त पहले करण जौहर ने फिल्म से जुड़ी ईशान और जाह्ननी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं अब इस फिल्म का नया पोस्टर जारी कर ‘धड़क’ की रिलीज डेट अनाउंस की गई है। इस फिल्म में दोनों लव बर्ड्स बने नजर आएंगे। यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होनी है।
The lovebirds of #Dhadak... Janhvi and Ishaan... An adaptation of Marathi blockbuster #Sairat... Directed by Shashank Khaitan... 20 July 2018 release. pic.twitter.com/eRZ8SxVaNL
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 20, 2018
करण जौहर ने फिल्म का पोस्ट रिलीज डेट के साथ ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस पोस्टर में जाह्नवी और ईशान नजर आ रहे हैं। ईशान ने जाह्नवी को पीछे से हग किया हुआ है जिसमें दोनों के बीच की कैमेस्ट्री साफ देखी जा सकती है। करण इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं, ‘ शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धड़क’ 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है।’ इसके अलावा ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘ प्रेमी जोड़े की #धड़क जाह्नवी-ईशान मराठी ब्लॉकबस्टर #सैराट से प्रेरित’
अब देखना दिलचस्प होगा कि रीमेक फिल्म में दोनों के किरदार को लोग कितना पसंद करते हैं। पोस्टर में दोनों ही डेब्यू स्टार एक लवबर्ड की तरह दिखाई दे रहे हैं।