Fisrt Pic: पापा बने 'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना, पत्नी अदिति ने दिया नन्हीं परी को जन्म

3/17/2023 2:01:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से इन दिनों एक के बाद एक खुशखबरियां सुनने को मिल रही हैं। हाल ही में देवों के देव महादेव फेम मोहित रैना ने फैंस को खुशखबरी सुनाई है। एक्टर की पत्नी अदिति शर्मा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। नन्हीं परी के पापा बने मोहित ने ये गुड न्यूज फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है।


मोहित रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर नन्हीं परी की एक झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'और फिर ऐसे ही हम 3 हो गए।
दुनिया में आपका स्वागत है बेबी गर्ल।'

PunjabKesari

 

शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि मोहित और उनकी वाइफ अदिति अपनी उंगलियों से बेबी के हाथ को छुते नजर आ रहे हैं।

 

इस गुड न्यूज से मोहित रैना के फैंस खुशी से झूम उठे हैं और कमेंट कर कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

 

बता दें, मोहित रैना ने पत्नी अदिति शर्मा से साल 2021 में शादी रचाई थी। कपल की शादी बेहद सिंपल तरीके से हुी थी। एक्टर ने अचानक शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं अब कपल शादी के 2 साल बाद नन्हीं परी के पेरेंट्स बन गए हैं, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नही है।


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News