हाथरस कांड सुन आग बबूला हुए टीवी स्टार्स,काम्या बोलीं-''रेप जैसे आइसक्रीम खाना हो गया,काट दो इन्हें,किस बात का इंतजार.....

9/30/2020 4:21:09 PM

मुंबई: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गैंगरेप का शिकार हुई 19 वर्षीय युवती ने हाल ही दिल्ली के एम्स में दम तोड़ दिया।  इस घटना से पूरा देश गुस्से से उबल रहा है। दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता का न सिर्फ गैंगरेप किया, बल्कि कई जगहें चोटें पहुंचाईं। वहीं इस मामले ने एक बार फिर  से निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस ने परिजनों पर दबाव डालकर रातोंरात ही पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।

PunjabKesari

यूपी पुलिस के बर्ताव से मामला और गरमा गया। वहीं इस मामले ने एक बार फिर  से निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी। आम जनता से लेकर स्टार्स तक हर कोई सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। काम्या पंजाबी, देवोलीना भट्टाचार्जी, गौहर खान, दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल ने आरोपियों को तुरंत फांसी पर लटकाने की अपील की। 

PunjabKesari

काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी ने ट्वीट कर लिखा- 'रेप जैसे आइसक्रीम खाना हो गया है इस देश में। काट दो इन्हें, किस बात का इंतजार है? जब तक कड़ी सज़ा नहीं दी जाएगी तब तक यही चलता रहेगा। महिला दिवस मनाते हैं, लड़कियों को बचाने का नारा लगाते हैं बस।'

PunjabKesari

गौहर खान


इस दरिंदगी पर एक्ट्रेस गौहर खान ने भी कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'उन्हें फांसी पर लटकाओ। तब नहीं जब ऐसे ही सालों निकल जाएं और परिवार न्याय के लिए इंतजार करते करते थक जाए। तब नहीं जब ऐसे ही न जाने कितने दरिंदे ऐसा काम करने के लिए छूट जाएं। आज और अभी फांसी पर लटकाओ। कानून का डर तो होना चाहिए। प्लीज।'

PunjabKesari

 

देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट किया, '#JusticeForManishaValmiki #hangtherapist

PunjabKesari

 

करण पटेल से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी और विकास कलंत्री ने भी आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News