भाई की शादी के बाद देर रात देवोलीना ने दोस्तों संग की पार्टी, ऑनस्क्रीन देवर की बाहों में यूं पोज देती नजर आईं 'गोपी बहू'

7/21/2022 1:26:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देवोलीना भट्टाचार्जी छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। देवोलीना अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कुछ दिनों पहले असम में एकट्रेस के भाई की शादी हुई, जिसमें गोपी बहू ने अपने लुक को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब अपने भाई की शादी के बाद देवोलीना ने इंडस्ट्री के अपने फ्रेंड्स के साथ नाइट पार्टी की, जहां वो  जमकर एंजॉय करती दिखीं। पार्टी की ये तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। 



देवोलीना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह साथ निभाना साथिया के अपने को स्टार विशाल सिंह, एक्ट्रेस आरती सिंह और प्रोड्यूसर 
आरुषि निशंक के साथ खूब मस्ती कर रही हैं।

 

वह अपने ऑनस्क्रीन देवर के गले में बांहें डाल खूब पोज दे रही हैं।

 

वहीं आरती और आरुषि संग भी जबरदस्त बॉन्डिंग बनाती दिख रही हैं। इस दौरान देवोलीना व्हाइट आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

 

 

पोनीटेल से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो देवोलीना भट्टाचार्जी ने टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसमें वह गोपी बहू के किरदार में नजर आईं थी, जिसे लोगों पसंद किया था। इसके अलावा वह बिग बॉस 13 और बिग बॉस 15 में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिला था। 

 

Content Writer

suman prajapati