कंगना के सपोर्ट में आईं देवोलीना-रश्मि,BMC की गुंडागर्दी को देख दिया ऐसा रिएक्शन

9/9/2020 5:33:16 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में मनाली से मुंबई लौटी हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच कंगना को मुंबई एयपोर्ट से उनके घर पहुंचाया गया। मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने से पहले माहौल गर्मा चुका था। जहां कंगना के सपोर्ट में करणी सेना और उनके विरोध में शिव सेना के लोग वहां पहुंचे। वहीं आज सुबह शिवसेना ने एक्ट्रेस के मुंबई स्थित ऑफिस को अपना निशाना बनाया।उनके मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएमसी ने ऑफिस के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

सोशल मीडिया पर ऑफिस के तोड़-फोड़ की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रही है। इन तस्वीरों और वीडियोज को देखने के बाद टीवी की हसीनाएं जरुर कंगना के स्टार्स  में आईं। टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य, हिमांशी खुराना, रश्मि देसाई और दिव्यांका त्रिपाठी ने अपना गुस्सा जहिर किया है। 

हिमांशी खुराना

बिग बाॅस की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने कंगना के सपोर्ट में ट्वीट करते हुए लिखा- मुंबई में क्या चल रहा है .. #बीएमसी को कम से कम इंतजार करना चाहिए .... जहां लोकतंत्र है .. यह गलत है ... किसी के सपनों के घर / कार्यालय को ध्वस्त करना

 

रश्मि देसाई

एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने लिखा-सत्ता से लेकर राजनीति तक ड्रग्स तक। न्याय के लिए लड़ाई निश्चित रूप से बहुत बदसूरत हो गई है। कुंआ! यह "ड्रामा" अगले स्तर पर है, जिसमें पूरी तरह से अनुशासन और नियमों का अभाव है और आना बाकी है।

देवोलीना भट्टाचार्य

 

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने ट्वीट कर लिखा-बबूल का पेड़ लगाओगे तो उसमें आम थोड़े ही उगेगा! बोए पेड़ बबूल का तो आम कहां से पाए!

दिव्यंका त्रिपाठी

दिव्यंका त्रिपाठी ने भी कंगना के सपोर्ट में एक ट्वीट किया हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया है। अपने इस ट्वीट में दिव्यंका ने रिया की गिरफ्तारी पर भी रिएक्शन दिया था। 

बता दें कि 8 सितंबर को ही बीएमसी ने कंगना के पाली हिल वाले ऑफिस पर अवैध निर्माण को लेकर नोटिस चिपकाया था। नोटिस में कहा गया था कि ऑफिस के निर्माण में करीब 8-10 उल्लंघन किए गए हैं। बीएमसी इस बारे में 24 घंटे के अंदर उनसे जवाब चाहती थी। लेकिन एक्ट्रेस की तरफ से जवाब नहीं आया था। जिसके बाद बीएमसी ने आज सुबह उनके दफ्तर पर तोड़फोड़ कार्रवाई की थी। हांलाकि बीएमसी की इस कार्रवाई की काफी आलोचना की गई। वहीं मुंबई हाईकोर्ट ने भी बीएमसी के इस कार्य पर उन्हें लताड़ा। 

 

एक्ट्रेस कंगना रनौत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत में काफी कॉन्ट्रोवर्शियल बयान दे रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई ड्रग्स कनेक्शन का भांडा फोड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस और शिवसेन को भी आड़े हाथ लिया। कंगना के इन बयानों के चलते वे सेलेब्स के निशाने पर तो आईं ही लेक‍िन कुछ राजनितिक पार्ट‍ियों से भी उन्होंने झगड़ा मोल ले लिया। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने देख लेने की धमकी दी थी। संजय राउत की इस धमकी के बाद कंगना ने मुंबई को PoK बताया था , जिसके बाद से दोनों के बीच ये विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

Smita Sharma