कॉलेज के दिनों में ऐसी दिखती थीं टीवी की गोपी बहू, देवोलीना भट्टाचार्जी का  ट्रांसफॉर्मेशन कर देगा हैरान

4/23/2021 11:47:36 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस को इंप्रैस करती हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस को लोग काफी पसंद कर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि काॅलेज से दिनों में देवोलीना भट्टाचार्जी काफी सिंपल हुआ करती थीं। हाल ही में टीवी की गोपी बहू ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सुर्खियां बटोर रही हैं। देवोलीना ने क्लासिकल डांस में ट्रेनिंग ली है।

देवोलीना भट्टाचार्जी भरतनाट्यम डांसर हैं और उन्होंने ये जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनके चेन्नै स्थित डांस स्कूल की हैं। इन तस्वीरों में देवोलीना को पहचान पाना भी मुश्किल है।

यहां वह अपने डांस ग्रुप के साथ ट्रडिशनल ड्रेस में दिख रही हैं। तस्वीरों को शेयर कर देवोलीना ने कैप्शन में लिखा-'कभी न भूलने वाले पल। कलाक्षेत्र के दिन। बचपन की यादें। ' देखें तस्वीरें.... 


डांस इंडिया डांस 2 में लिया था हिस्सा
 

आपको जानकर हैरानी होगी कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने 'डांस इंडिया डांस 2' के लिए दिल्ली में ऑडिशन दिया था। वह टॉप-100 में सिलेक्ट भी हुई थीं। 
 

काम की बात करें तो देवोलीना ने 2011 में टीवी शो 'संवारे सबके सपने प्रीतो' से डेब्यू किया। लेकिन उन्हें असल पहचान साथ निभाना साथिया की गोपी बहू बनकर मिला। इस सीरियल से बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वक्त के साथ देवोलीना और भी ग्लैमरस होती चली गईं। देवोलीना 'बिग बॉस 13' में भी नजर आईं थी। हालांकि उन्हें अपनी बीमारी के चलते शो को छोड़ना पड़ा था। इसके बाद वह बिग बाॅस 14 में कंटेस्टेंट एजाज खान की प्रोक्सी बन आईं थीं। 

Content Writer

Smita Sharma