रेप केस में फंसे पर्ल वी पुरी को मिला इंडस्ट्री का साथ तो भड़की देवोलीना, बोलीं-''कैसे गंदे लोग हो यार तुम उस 7 साल की बच्ची को....

6/7/2021 1:29:26 PM

मुंबई: 'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी इन दिनों सलाखों के पीछे हैं। पर्ल पर हाल ही में नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है। पर्ल के गिरफ्तार होने के बाद से ही पूरी टीवी इंडस्ट्री और फैंस उनके सपोर्ट में उतर गई।

एकता कपूर,अनीता हसनंदानी,निया शर्मा, अली गोनी, क्रिस्टल डिसूजा समेत कई स्टार्स ने पर्ल पर लगे आरोपों को झूठा बताया।रेप केस में फंसे पर्ल वी पुरी को मिल रहे साथ को देख एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य का गुस्सा फूटा है। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर इन स्टार्स और लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। देखें देवोलीना के ट्वीट्स...

 


अपने पहले ट्वीट में देवोलीना ने लिखा-'बिल्कुल..हमेशा पहले ही किसी निष्कर्ष पर क्यों पहुंचें..ऐसे तो फिर हमें न्याय करने के लिए कानून या न्यायपालिका की भी आवश्यकता नहीं है। सोशल मीडिया ऐसा करने के लिए पर्याप्त है..आशा है कि पीड़ित को न्याय मिलेगा चाहे वह कोई भी हो.. बस इतना कि मेरा दिल उस नन्ही सी बच्ची के लिए रोता है।'

देवोलीना ने दूसरे ट्वीट में लिखा-'मां बाप ने इंसानियत सिखाई होती तो जाकर 7 साल की बच्ची के मां के इंस्टा अकाउंट पर गधों की तरह कमेंट करने से पहले 100 बार सोचते और जिसने कभी बच्चे की पहचान का खुलासा किया वह भी सलाखों के पीछे होना चाहिए। मुझे आशा है कि आप या आपके प्रिय लोग इसके माध्यम से नहीं जाएंगे।'

देवोलीना ने तीसरे ट्वीट में लिखा-'कुछ तो इंसानित रखो। कैसे गंदे लोग हो तुम...डिक्शनरी खोलो और इंपैथी वर्ड को चैक करो। तुम बेवकूफ बेतुकी बातों को बंद करो और कोर्ट को डिसाइड करने दो।' 

हर चीज को मजाक बना रखा है। सपोर्ट करना है ना तो पुलिस स्टेशन, कोर्ट में जाकर उसके लिए लड़ो। पर प्लीज छोटी बच्ची के लिए गंद मत बोलो। जाओ जाकर उसकी आजादी के लिए कैंडल मार्च करो। 

आखिरी ट्वीट में देवोलीना ने लिखा-'आपके सोशल मीडिया हैंडल उसकी मदद नहीं करने करेंगे। लेकिन कर्म निश्चित रूप से वापिस आएगा जो उस छोटी 7 साल की लड़की को कोस रहा है। कैसे लोग हो यार तुम लोग..धरने पे बैठो, भूख हड़ताल करो, दिखाओ अपना समर्थन ..लेकिन गंदगी मत फेलो..क्या गंदगी मचा राखी है।'
 

Content Writer

Smita Sharma