नेट के टॉप में दिखी ''साथ निभाना साथिया'' की गोपी बहू, तस्वीर में नजर आया बोल्ड लुक

3/5/2019 5:46:07 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की फेमस गोपी बहू यानि देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह बेहद ही हॉट लग रही है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक बिकिनी के उपर नेट का टॉप पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है-'Make them Stop & Stare'। देवोलीना की आंखों पर लाइट ब्राउन शेड्स काफी फब रहे है। न्यूड मेकअप और ओपन हेयर उनके लुक को कंपलीट कर रहे हैं।  

 


बता दें कि देवोलीना ने शो 'साथ निभाना साथिया' में सीधी सादी बहू का रोल प्ले किया था। इसलिए शो खत्म होने के बाद वे अपना लगातार इमेज मेकओवर कर रही हैं। देवोलीना अक्सर अपनी बोल्ड और सेक्सी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस उनकी हॉट तस्वीरें काफी पसंद करते है। एक्टिंग में आने से पहले देवोलीना ने डांस इंडिया डांस 2 में पार्टिसिपेट किया था। वे एक अच्छी डांसर भी हैं। उनका डेब्यू शो संवारे सबके सपने प्रीतो था। 

 

Konika