Pics: लाल चुन्नरी...माथे पर तिलक.. टीवी की ''गोपी बहू'' ने किए कामाख्या मंदिर के दर्शन

2/7/2024 3:45:00 PM

मुंबई: टीवी की 'गोपी' बहू यानि एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में देवोलीना गुवाहाटी में प्रतिष्ठित मां कामाख्या देवी मंदिर पहुंची।

देवोलीना ने यहां मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान की तस्वीरें देवोलीना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो देवोलीना ने येलो सूट पेयर किया था।

 

 

इसके साथ उन्होंने ठंड से बचने के लिए लाइट ब्राउन कोट विअर किया था।लाल रंग की चुन्नरी, माथे पर तिलक और गले में फूलों की माला पहने टीवी की गोपी बहू मां की भक्ति में लीन नजर आईं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

बता दें असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर, देवी कामाख्या को समर्पित एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल हैय़ नीलाचल पहाड़ी के ऊपर स्थित, यह भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित शक्तिपीठों में से एक है।

काम की बात करें तो देवोलीना 'बिग बॉस' सीजन 13 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। शो में उनकी और रश्मि की दोस्ती को काफी पसंद किया था। इसके अलावा देवोलीना 'बिग बाॅस 14' और '15' में भी नजर आ चुकी हैं। देवोलीना को हाल ही में कावेरी प्रियम और पारस अरोड़ा के साथ शो 'दिल दियां गल्लां' में देखा गया था।

 


 

Content Writer

Smita Sharma