दिव्या को याद कर फूट-फूट कर रोईं देवोलिना, एक्ट्रेस के पति का काला सच बताते हुए बोलीं-''वो हमेशा मारपीट करता था...''
12/8/2020 10:50:03 AM
मुंबई: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम दिव्या भटनागर का कोरोना के कारण निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया। उनके दोस्त और उनके साथ काम करने वालों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि दिव्या ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
हिना खान से लेकर देवोलिना तक सब शोक जता रहे हैं। दिव्या की मौत के बाद देवोलिना ने एक्ट्रेस संग कुछ तस्वीरें शेयर कर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था।
वहीं अब एक बार फिर देवोलिना दिव्या को याद कर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह दिव्या को याद कर खूब रो रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिव्या के पति गगन पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। देवोलिना कहती हैं-'यह वीडियो मैं अपनी दोस्त अपनी बहन दिव्या के लिए बना रही हूं। अभी तो बस उसने शुरूआत की थी। देवोलिना आगे कहती हैं मुझे लगता है कि भगवान खुद उसका दुख देख नहीं पाए।'
रिलेशनशिप की बात करते हुए देवोलिना ने बताया मैं यह वीडियो उस इंसान के लिए बना रही हूं जिसकी वजह से दिव्या ने इतना दुख सहा। दिव्या के पति गगन गबरू की पोल खोलते हुए देवोलिना ने कहा-'तूने उस दिन क्या पोस्ट किया था कि दिव्या की मां और भाई इस रिश्ते के खिलाफ थे और वह तेरे नाम पर पब्लिसिटी ले रहें हैं। तेरी औकात क्या है।'
देवोलिना ने दिव्या के पति गगन पर आरोप लगाते हुए कहा-'उसने दिव्या के साथ मारपीट की और मानसिक तनाव दिया। गगन को 6 महीनों की सजा भी हुई थी हालांकि अभी वह बेल पर बाहर आया है। गगन पर आरोप लगाते हुए देवोलिना ने कहा कि करवाचौथ वाले दिन भी इसने दिव्या के साथ मारपीट की थी और उसके सारे गहने भी चुरा के ले गया था। गगन गबरू तेरी जिंदगी अब जेल में ही सड़ेगा। तू देख तू और तेरी मां जेल में ही सड़ेंगे।'
बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिव्या की मां ने एक्ट्रेस के पति गगन पर गंभीर आरोप लगाए थे। मां ने बताया था- 'दिव्या के पति गगन 'फ्रॉड' है। वो एक्ट्रेस को छोड़कर चले गए और उन्होंने एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में भी नहीं पूछा।दिव्या ने हमारी जानकारी के बिना शादी की थी। हम इस शादी के विरोध में थे। दिव्या पहले मीरा रोड पर एक बड़े घर में रहती थी। लेकिन शादी के बाद वो ओशिवारा में एक छोटे से घर में रहने लगी। उसका पति भी फ्रॉड निकला, उसे छोड़कर चला गया।'
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Rang Panchami : रंग पंचमी पर कर लें यह उपाय, मां लक्ष्मी का घर में होगा वास
Rang Panchami: रंगपंचमी पर धरती पर आएंगे देवी-देवता, इस विधि से करें उन्हें प्रसन्न
मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
पंजाब की जेल में कई साल गुजारने वाले यू.पी. के खूंखार गैंगस्टर की मौत