Video: अपने होम टाउन असम पहुंची टीवी की ''गोपी बहू'' देवोलीना, रेड और क्रीम साड़ी में किया बिहू डांस

3/9/2021 5:10:30 PM

मुंबई. एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपने होम टाउन असम में खूब एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस ने असम का बिहू डांस करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो धमाल मचा रहा है।


वीडियो में देवोलीना रेड और क्रीम कलर की साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए देवोलीना ने लिखा- 'जब होम टाउम असम में हों तो बिहू डांस करना तो जरूरी है।' एक्ट्रेस के डांस मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

बता दें देवोलीना बीते दिनों 'बिग बॉस 14' में एजाज खान की प्रॉक्‍सी के रूप में नजर आईं थी। एक्ट्रेस बिग बॉस में ज्यादा कुछ नही कर पाई थी और फिनाले से पहले ही शो से बाहर हो गई थी। काम की बात करें तो देवोलीना हाल ही 'साथ निभाना साथिया 2' में नजर आई थीं।

Content Writer

Parminder Kaur