''देविका धीर'' कृतिका-निकितन ने नन्हीं परी का रखा ये खूबसूरत नाम, शादी के 8 साल बाद कपल के घर गूंजी किलकारी

5/13/2022 11:30:11 AM

मुंबई: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक कृतिका सेंगर औरनिकितिन धीर के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। कपल के 12 मई 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कृतिका ने वीरवार को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। शादी के 8 साल बाद पेरेंट्स बनने के बाद कपल काफी खुश हैं। कपल ने 12 मई 2022 को एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ इस खुशी को बांटा।

इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने अपनी नन्हीं परी के नाम का भी खुलासा किया। कपल ने अपनी लाडली का नाम 'देविका धीर' रखा है। उन्होंने एक तारों वाली इंद्रधनुष की तस्वीर शेयर कर लाडली के जन्म की तारीख और नाम का जिक्र किया।

 

इसके ऊपर निकितिन ने लिखा था-'और अब साहसिक कार्य शुरू होता है। हम अपनी बच्ची का स्वागत करते हैं। देविका धीर। 12/05/2022।' इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था-'हम अपनी प्यारी बेटी के आगमन को आपके साथ शेयर करके धन्य महसूस करते हैं!'

कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने 13 नवंबर 2021 को अपनी प्रेग्नेंसी की 'खुशखबरी' की घोषणा की थी। तब से वे अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने जीवन के हर खास पलों की मनमोहक झलकियां शेयर कर रहे थे।

कुछ दिन पहले ही कृतिका ने मेटरनिटी फोटोशूट करवाया था। फोटोशूट में निकिता ने टेल डिजाइन वाली ड्रेस पहनी थी वो आजकल मैटर्निटी फोटोशूट में काफी हिट बनी हुई है। फिलहाल हम कृतिकाऔर निकितिन की लाडली बेटी देविका धीर की पहली झलक पाने के लिए बेहद एक्साइटिड हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma