सुरैय्या ही नहीं बल्कि इन हसीनाओं पर भी मरते थे देव आनंद, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

9/26/2018 11:09:13 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर देव आनंद अगर आज हमारे बीच होते तो वह 95 साल के होते। उनका जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब में हुआ। देव साहब का असली नाम धर्मदेव आनंद था। बीए की डिग्री लेने के बाद देव साहब लाहौर से मुंबई आ गए थे।

PunjabKesari

 

यहां उन्होंने 165 रुपए में अपनी पहली नौकरी ज्वॉइन की। मगर किस्मत का पासा कुछ यूं पलटा की देव साहब को अशोक कुमार ने उनकी पहली फिल्म' हम एक हैं' में काम दिया। इस फिल्म के जरिए उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हो गई। उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म 'जिद्दी' से लोगों का दिल जीत लिया। 

PunjabKesari

1947  के बाद फिल्मी पर्दे पर तीन लोगों का राज चला, सिर पर लाल टोपी वाले राज कपूर, ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार और देव आनंद का। हिंदी सिनेमा के मोस्ट चार्मिंग एक्टर देव आनंद अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। अपने चार्मिंग और डैशिंग लुक के कारण वह कितनी लड़कियों के ड्रीम बाॅय थे मगर देव साहब का दिल भी पहले प्यार के लिए हमेशा धड़कता रहा।

PunjabKesari

यह उनका पहला प्यार ही था जिसके लिए उन्होंने आंसू भी बहाए और अपनी जान लेने का भी फैसला कर लिया। आज देव साहब के जन्मदिन पर हम अापको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

PunjabKesari

 

देव आनंद और सुरैय्या

देव आनंद और सुरैय्या के प्यार की शुरूआत 1948 में आई फिल्म विद्या से हुई। इस फिल्म में देव साहब के ऑपोजिट सुरैय्या थी। जिन्हें देव आनंद काफी पसंद करने लगे थे। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और गायिका सुरैय्या भी उन्हें पसंद करने लगी थी। अपने ऑटोबायोग्राफी में देव साहब ने बताया है कि ऐसा एक भी दिन नहीं  था जब वह सुरैय्या से मिलते ना हो या दोनों की बात ना होती हो।

PunjabKesari

 

लेकिन सुरैय्या की नानी को यह रिश्ता पसंद नहीं था। जिस वजह दोनों कभी एक न हो सके। सुरैय्या से अलग होने के बाद देव साहब इतना टूट गए कि उन्होंने सुसाइड तक करने का मन बना लिया। लेकिन उनके भाई ने देव साहब को सम्भाला। 

 

PunjabKesari

देव आनंद और कल्पना

कहा जाता है कि समय के साथ हर घाव भर जाता है। ऐसा ही कुछ देव साहब के साथ हुआ। सुरैय्या से रिश्ता खत्म होने के कुछ साल बाद देव साहब ने भी खुद को संभाल लिया। यह वही समय था जब देव साहब की मुलाकात एक्ट्रेस कल्पना से हुई।

PunjabKesari

 

दोनों एक- साथ घूमते- फिरते थे। धीरे- धीरे दोनों की दोस्ती और बढ़ने लगी। अपनी बायोग्राफी में देव साहब कहते हैं कि कल्पना उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई थी। दोनों ने 1954 में शादी भी कर ली।


PunjabKesari

देव आनंद और जीनत अमान

देव साहब का रिश्ता जीनत अमान के साथ भी रहा। देव साहब ने बाॅलीवुड को टीना मुनीम और जीनत अमान जैसी खूबसूरत एक्ट्रेसेस दीं। इंडस्ट्री में देव साहब को न्यू कमर्स को मौका देने के लिए जाना जाता था। फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में जीनत ने उनकी बहन का किरदार निभाया। इस दौरान ही देव साहब को जीनत अमान से प्यार हो गया।

PunjabKesari

 

कहा जाता है कि जीनत को प्रपोज करने के लिए उन्होंने होटल ताज में एक पार्टी भी रखी थी मगर इसी पार्टी में राज कपूर और जीनत एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दिए थे। इस इंसीडेट के बाद देव साहब का दिल टूट गया। 

PunjabKesari

 

देव साहब फिल्मी दुनिया के वो सितारे हैं जिनकी चमक आज भी बरकरार है। सिनेमा में खास योगदान के लिए देव आनंद को पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।

PunjabKesari

इंडस्ट्री को बेहतरीन फिल्में और बेहतरीन गाने देने वाले देव साहब ने साल 3 दिसंबर 2011 में लंदन में आखिरी सांस ली। उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News