करोड़पति होने के बावजूद भी ये स्टार्स घूमते है बेहद सस्ती कारों में, नाम सुन लगेगा झटका

6/8/2018 3:49:18 PM

मुंबई: बाॅलीवुड स्टार्स फिल्मों में अपनी एक्टिंग को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते ही हैं। वहीं ये अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। सितारें अक्सर अपनी महंगी चीजों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन वहीं कई एेसे स्टार्स भी है जो सस्ती चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास शानो शोकत होने के बावजूद भी वे एकदम सस्ती कार में घूमना पसंद करते हैं।

 

जॉन अब्राहम 

बाॅलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के घर में निसान जिटीआर और कई मंहगी कारें हैं। इसके साथ ही उनके पास कई तरह की बाइक्स भी हैं। इसके बाद भी जाॅन मॉडिफाइड जिप्सी में घूमना पसंद करते हैं। जिसकी कीमत सिर्फ 5 लाख रुपए है।

जैकी श्रॉफ

बाॅलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग से सबके दिलों पर राज किया। जैकी मंहगी कार रखने का शोक रखते हैं। लेकिन वह टोयोटा इनोवा में घूमना पसंद करते हैं। जिसकी कीमत सिर्फ 12 से 20 लाख के बीच है।

 

 

नाना पाटेकर

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर एक आम आदमी की तरह जीवन बिताना पसंद करते हैं। इसी कारण वह उस कार की सवारी पसंद करते हैं जिसका निर्माण भारत में काफी पहले ही बंद हो चुका है। नाना पाटेकर महिंद्रा मेजर कार चलाना पसंद करते हैं।

 

अनिल कपूर

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के पास शानो शोकत की कमी नहीं है। उनके पास 2 करोड़ की मर्सेडीज एस क्लास, 1.6 करोड़ की ऑडी ए 8 और लैम्बोर्गिनी जैसी कई कारें हैं। इसके बावजूद भी वह टाटा सफारी से घूमना पसंद करते हैं। जिसकी कीमत सिर्फ12 लाख है। 

 

दिशा पाटनी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पास चेवरोलेट क्रूज है। उन्हें अक्सर इस कार में घूमते हुए देखा जा चुका है। इसकी कीमत 8 लाख से 12 लाख के करीब है।

 

गुल पनाग

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग के पास भी बेहद सस्ती कार महिंद्रा स्कार्पियो है। वह इस कार में घूमना पसंद करती हैं। उन्होंने अपनी इस कार को मॉडिफाई भी किया हुआ है।


 

Punjab Kesari