गोविंदा के गाने पर ''देसी गर्ल'' भांजी रागिनी खन्ना ने लगाए जमकर ठुमके और खोला बड़ा राज
4/29/2022 3:57:36 PM

मुंबई. मशहूर फिल्म एक्टर गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस रागिनी खन्ना अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर जमकर अपडेट्स देना जारी रखे हुए हैं। भारत की खोज में जुटी रागिनी खन्ना ने पहले खुद को देसी गर्ल बताया और अब शुक्रवार को एक बड़ा राज खोला है। विश्व नृत्य दिवस यानी वर्ल्ड डांस डे के मौके पर रागिनी खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकांउट के जरिये एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने मामा गोविंदा के मशहूर गाने मेरे प्यार का रस जरा चखणा.. ओए मखणा.. पर जबर्दस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।
रागिनी खन्ना ने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर अपने आधिकारिक हैंडल पर शुक्रवार दोपहर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो को उन्होंने विश्व नृत्य दिवस को समर्पित करते हुए लिखा, 'ईमानदारी से स्वीकार करती हूं:- मेरा परिवार नाचने वालों से भरा हुआ है 💃 और हमारे घर की सभी पार्टियों में बॉलीवुड के गानों पर हम दिल खोलकर नाचते हैं। इस विश्व नृत्य दिवस पर अपनी भतीजी ट्विंकल के 5वें जन्मदिन पर अपने पसंदीदा डांस पार्टनर आशुतोष के साथ गोविंदाजी के गाने पर घर के भीतर की गई मस्ती को शेयर कर रहे हैं। इसमें हम ओरिजनल स्टेप्स (गाने के वीडियो की तरह) और भावों को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं।' इस 49 सेकेंड की वीडियो क्लिप में रागिनी और आशुतोष को फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां के मशहूर गाने मेरे प्यार का रस जरा चखणा.. ओए मखणा… पर जबर्दस्त पर्फामेंस देते हुए देखा जा सकता है।
बता दें गोविंदा, अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित अभिनीत इस गाने ने जबरदस्त प्रसिद्धि हासिल की थी और आज भी डीजे पर अक्सर इसे बजते हुए सुना जा सकता है। इस गाने का मस्ती भरा अंदाज बेकार ना जाए, इसके लिए भी गोविंदा की भांजी ने पूरी कोशिश की। जबकि गाने के आखिरी में रागिनी की सिग्नेचर स्माइल यानी उनकी हंसी ने इसमें चार चांद लगा दिए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पाकिस्तानी और अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों ने की बैठक, सुरक्षा सहयोग पर चर्चा

कलावा बांधने व बंधवाते समय रखें इन नियमों का ध्यान वरना दिनों में हो जाएंगे कंगाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की

Janmashtami: जीवन में कठिनाइयों का समय समाप्त नहीं हो रहा है तो...