डेनमार्क बेस्ड आन्त्रप्रेन्योर का खुलासा, गरीबों की मदद के लिए मोबाइल ऐप बना रहे थे सुशांत

9/12/2020 1:05:01 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार कई बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। सुशांत बड़े-बड़े सपने देखते थे और इसके लिए मेहनत करते थे।हाल ही में डेनमार्क बेस्ड सिंह-आंत्रप्रेन्योर एरियन रोमल ने एक बड़ा खुलासा किया है। सुशांत आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित एक मोबाइल ऐप बनाने वाले थे जो गरीबों की मदद के लिए था। इसके अलावा रोमल ने एक पार्टी का भी जिक्र किया है जिसके सुशांत ने शराब पीने से इंकार कर दिया था।


मीडिया से बात करते हुए रोमल ने बताया कि सुशांत आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके भारत के गरीबों की मदद करने का प्लान कर रहे थे। मैं और सुशांत बीते साल मुंबई में मार्च या अप्रैल के आसपास आखिरी बार मिले थे। उस वक्त हमारे बीच टेक्नॉलजी पर बात हुई थी।उन्होंने एक मोबाइल अप्लिकेशन डिवेलप करने का प्लान किया था। 2020 तक उन्होंने जरूर कुछ बना लिया होगा। उन्होंने इस पर बात की थी लेकिन ज्यादा खुलासा नहीं किया था क्योंकि ये उनका आइडिया था और इसके चोरी होने का डर था। लेकिन उन्होंने मुझे कॉन्सेप्ट बताया था। उनका उद्देश्य इस ऐप से गरीबों की मदद करना था।


रोमल ने आगे बताया कुछ लोग होते हैं जो आप पर छाप छोड़ जाते हैं, सुशांत उन्हीं लोगों में से थे।मैं ऐप्स बनाने के काम में रहा हूं, इसलिए मुझे ये बातचीत बहुत इंट्रेस्टिंग लगी थी। वह अलग इंसान थे। किसी एक्टर के पास इतना नॉलेज होना हैरान करने वाली बात है। 


इसके अलावा रोमल ने एक पार्टी का भी जिक्र किया जिसके सुशांत से शराब पीने से मना कर दिया था। एक्टर अपनी डायट को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट थे। मैंने सुशांत को जितना भी देखा, वह ड्रग अडिक्ट नहीं हो सकते। उनकी मौत के पीछे कोई रहस्य जरूर है जो सामने आना चाहिए।

Smita Sharma