प्रियंका की हॉट तस्वीर देख सास ने किया ऐसा कमेंट, पति निक ने भी भेजा इमोजी

2/9/2019 11:09:06 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वह वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' की प्रमोशन में बिजी हैं।

बीते दिनों प्रियंका फिल्म को प्रमोट करने एक शो में पहुंची थीं। इस दौरान वह व्हाइट ब्लेजर और पैंट पहने हॉट अवतार में नजर आईं थीं। देसी गर्ल ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

वहीं बहू प्रियंका की इन तस्वीरों को देखकर उनकी सास डेनिस मिलर जोनास ने लिखा Love You Daughter। इसके बाद उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया। वहीं, निक ने पत्नी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए HOT इमोजी भेजी। 

बता दें कि रोका से लेकर शादी की तस्वीरों में प्रियंका की अपनी सास डेनिस के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है।

पीसी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके लुक को स्टाइल को लोग काफी पसंद करते हैं। 

दो रीति-रिवाज से हुई थी निकयंका की शादी

प्रियंका ने बीते साल अमेरिकन सिंगर निक संग शादी रचाई थी। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी की थी। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए थे। शादी के बाद प्रियंका काफी एंजॉय करती हुई नजर आती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी थी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है। 

Neha