सपना चौधरी पर लगा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की शिकायत

2/11/2021 12:45:49 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अपने डांस मूव्स और लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली हरियाणवी  डांस क्वीन सपना चौधरी मुसीबतों में घिरतीं नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एक FIR दर्ज की है। ये शिकायत उनके खिलाफ धोखाधड़ी मामले दर्ज की गई है। ऐसे में जल्द ही सपना को दिल्ली पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ सकता है। 

 

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सपना चौधरी के खिलाफ ये मामला दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले 5 लोगों धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज कराया है। उनका कहना है कि डांस प्रोग्राम करने के लिए सपना ने उनसे 6 करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन उन्होंने इंवेट में शिरकत नहीं की। शिकायत के बाद सिंगर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 



बता दें, सपना चौधरी हरियाणी की एक मशहूर डांसर हैं। डांसर के अलावा वो एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। सपना साल 2006 में रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।

 

बीते साल उन्होंने 24 जनवरी को हरियाणवी सिंगर, लेखक और मॉडल वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब सोशल मीडिया पर अचानक उनके बेटे की गुड न्यूज सुनने को मिली। अब वे अपनी फैमिली के साथ खूबसूरत फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। 


  

Content Writer

suman prajapati