नकली नोट छापने के मामले में गिरफ्तार हुए भोजपुरी एक्टर मोहम्मद शाहिद , दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा

3/17/2021 2:57:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी फिल्मों में काम चुके एक्टर मोहम्मद शाहिद उर्फ राजा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोहम्मद को गाड़ियां चुराने के बाद नकली नोट छापने के अपराध में गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari


दरअसल, लॉकडाउन में घाटा पड़ने के बाद भरपाई करने के लिए मोहम्मद शाहिद की ऐसा अपराथ करने की हिम्मत हुई। घाटे की भरपाई के लिए पहले शाहिद ने गाड़ियां चोरी करनी शुरू कीं, फिर वह नकली नोट छापने का धंधा करने लगा। शाहिद अपने साथियों के साथ भीड़भाड़ वाले छोटे बाजारों में इन नोटों को खपाने लगा। लेकिन अब यह एक्टर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 
पुलिस ने मोहम्मद को उसके साथी सैय्यद जेन हुसैन के साथ गिफ्तार किया है। उसके पास से 2000, 500, 200, 100 और 50 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया है कि इन दोनों के पास से कुल 50 लाख रुपये के नकली नोट मिले हैं। 
बता दें, इससे पहले भी मोहम्मद सितंबर 2017 में गिरफ्तार हुए थे। तब उन्होंने अपनी एक्स वाइफ से बदला लेने के लिए अपने ही 2 साल के बच्चे का अपहरण किया था। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 
काम की बात करें तो मोहम्मद शाहिद भोजपुरी फिल्म 'इलाहाबाद टू इस्लामाबाद' में काम कर चुका है। इसके अलावा उसने कई भोजपुरी फिल्मों के गाने कंपोज किए हैं और वह अपना एडिटिंग स्टूडियो भी चलाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News