इस वजह से मुश्किलों में फंसे करण जौहर, हो सकती है 5 साल की जेल!

1/24/2018 12:34:53 PM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो "इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार" को इन दिनों करण जौहर और रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में शो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि शो में दिखाए जाने वाले कमला पसंद पान मसाले का एड दिखाना चैनल मालिकों के साथ-साथ धर्मा प्रोडक्शन, एंडमोल प्रोडक्शन कंपनी, कमला पसंद कंपनी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक सिगरेट और अन्य टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट (कोटपा) 2003 के तहत इन लोगों को दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी किया है। वहीं, शो की शुरुआत में धर्मा प्रोडक्शन का नाम आता है। इसलिए इन्हें नोटिस जारी किया गया है। करण को इस मामले में कोटपा एक्ट का वॉयलेशन करने में उन्हें दूसरी बार नोटिस भेजा गया है। ऐसे में उन्हें 5 साल जेल और दो हजार जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

सूत्रों के मुताबिक शो से जुड़े सभी लोगों को 'सेरोगेटेड एड' दिखाने का भी दोषी पाया गया है। नोटिस में सभी से 10 दिन में जवाब मांगा गया है, नहीं तो उनके खिलाफ दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट केस दायर करेगा। रियलिटी शो में कमला पसंद को प्रमोट किया जा रहा है। 10 दिन में जवाब नहीं मिला तो हम कोर्ट में केस दाखिल करेंगे। उन्हें एड बंद करना होगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News