‘Delhi Crime’: निर्भया कांड पर आधारित वेब सीरीज की नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

3/22/2019 9:01:11 PM

मुंबईः निर्भया कांड के बारे में तो सभी जानते ही होंगे। वहीं निर्भया कांड जिसने पूरे देश को आग बबूला होने पर मजबूर कर दिया था। निर्भया को इंन्साफ दिलाने के लिए पूरा देश सड़को पर उतर आया था। आज इस कांड को हुए 7 साल हो चुकें हैं। अब इस पर सीरीज काफी चर्चा में है। जी हां, साल 2012 में हुए निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड पर आधारित वेब सीरीज ‘डेल्ही क्राइम’ की शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई। सात भाग की इस सीरीज का निर्देशन भारतीय मूल के कनाडा के रहने वाले निर्देशक रिची मेहता ने किया है। इस वेब सीरीज में उन छह लोगों को पकडऩे के लिए की गई जांच को दिखाया गया है जिन्होंने राजधानी में चलती बस में दिसंबर की सर्द रात में 23 वर्षीय लड़की से बलात्कार किया था। सिंगापुर के एक अस्पताल में 13 दिन बाद पीड़िता की मौत हो गई थी।

इस फिल्म को बनाने के पीछे के बारें में बात करें तो मेहता ने बताया कि दिल्ली पुलिस में कार्यरत उनके पारिवारिक मित्र ने इस विषय पर फिल्म बनाने का उन्हें सुझाव दिया था। उन्होंने निचली अदालत में चार वयस्क आरोपियों को दोषी ठहराने और मौत की सजा सुनाए जाने के बाद 2013 में शोध शुरू किया। निर्देशक ने बताया कि चार साल के शोध और लेखन के बाद 430 पेज़ की कहानी तैयार हो गई।

Pawan Insha