परिणीति-राघव की सगाई में पहुंचे दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री, लवबर्ड को बधाई देते हुए बोले CM केजरीवाल- ये जोड़ी सदा बनी रहे

5/14/2023 11:21:02 AM

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का राजनीति से बड़ा नाता जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने 13 मई को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग ड्रीमी सगाई की, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तक कपल का इंगेजमेंट फंक्शन अटैंड करने पहुंचे और तस्वीरें शेयर कर दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। 

PunjabKesari

 

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-'ज़िंदगी के इस नए सफ़र की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। भगवान की बनाई आपकी ये ख़ूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arvind Kejriwal (@arvindkejriwal)

इन तस्वीरों में दिल्ली के सीएम राघव और परिणीति संग पोज देते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari


वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान भी लवबर्ड की सगाई एंजॉय करते नजर आए और अन्य लीडर्स संग पोज देते दिखे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sabby Sahni (@punardeepsawhney)

दिल्ली और पंजाब के सीएम के अलावा कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और अन्य कई नेता दोनों की सगाई पार्टी में शामिल हुए।

 

PunjabKesari

 

बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का इंगेजमेंट दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। सगाई में कपल एक दूसरे संग ट्विनिंग करता बेहद प्यारा लगा और एक दूसरे संग दोनों ने रोमांटिक पोज भी दिए।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News