परिवार समेत मुंबई लौटे दीपवीर, SWAG अंदाज में लाइमलाइट चुरा ले गई रणवीर की बहन

11/23/2018 10:47:23 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बेंगलुरु रिसेप्शन के बाद  मुंबई रवाना हो चुके हैं। हाल ही में इन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया।

 

 

इस समय उनके साथ रणवीर का पूरा परिवार भी था। रणवीर की बहन ऋतिका भवनानी खूबसूरत अंदाज में कैमरे में कैद हुईं।

 

 

हमेशा लाइमलाइट से दूर रहने वाली रणवीर की बहन जब इस अंदाज में एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो देखने वालों की निगाहें थम गईं। ऋतिका के साथ उनकी मां भी मौजूद थीं।

 

 

रणवीर का पूरा परिवार रिसेप्शन अटेंड करने के लिए बेंगलुरु पहुंचा था। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर एक दूसरे का हाथ थामें नज़र आए। दोनों सितारें हल्के पिंक कलर के मैंचिंग ड्रेस में दिखे।

 


बता दें कि अब दीपिका और रणवीर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे।

 

 

 

 

 

Konika