पत्नी दीपिका को इस आलीशन घर में रखेंगे रणवीर, कीमत जान खुल जाएंगी आंखें

11/20/2018 11:33:52 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैँ। इटली के लेक कोमो में शादी दो सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से हुई। 

खबरों की मानें तो दीपवीर ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। दोनों लंबे समय से अपने लिए एक घर खरीदना चाहते थे। अब इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि जब तक उनका नया घर बनके तैयार नहीं हो जाता तब तक दीपवीर बंगले 'श्री' में ही रहेंगे।

बता दें कि दीपवीर ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए। दीपिका ने शादी में 1.5 करोड़ का लहंगा पहना था।

वहीं रणवीर द्वारा दीपिका को पहनाई अंगूठी की कीमत 2.5 करोड़ रुपए थी और 20 लाख का मंगलसूत्र था।

दीपवीर की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। वहीं अब दोनों अपने रिसेप्शन पार्टी के लिए बेंगलुरु रवाना हो चुके हैं। 

Neha