Inside pics: दीपवीर ने मेहमानों संग की खूब मस्ती, स्‍टेज पर दिखा कपल का रोमांट‍िक अंदाज

11/29/2018 11:19:34 AM

मुंबई: बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपवीर ने शादी के बाद दूसरा रिसेप्शन मुबंई के ग्रैंड हयात में 28 नवंबर को दिया।

दीपिका और रणवीर रिसेप्शन पार्टी में रॉयल लुक में नजर आए। हाल ही में अब इस कपल की पार्टी की इनसाइट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

दोनों रिसेप्शन में मेहमानों से खुशी-खुशी मिलते हुए नजर आ रहे हैं। दीपवीर ने मेहमानों संग खूब मस्ती भी की।

दीपिका रिसेप्शन में ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहन कर पहुंचीं, जिस पर गोल्डन कलर की कारीगरी की गई थी।

वहीं रणवीर भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आए। 

बता दें कि दीपिका-रणवीर एक और रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे, जोकि 1 दिसंबर को होगा।

इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स की पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैंं। 

Neha