पति के साथ वेलेंटाइन-डे सेलिब्रेट करने निकली दीपिका पादुकोण, फैंस बोले ''बच्चे पैदा करो''

2/8/2020 1:42:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वेलेंटाइन-डे मनाने विदेश रवाना हो चुके हैं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पासपोर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि 'His & Hers वेकेशन'। इसके बाद उनके फैंस ने यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और एक यूजर ने लिखा है कि 'बच्चे पैदा करो' Make babes...। 

    
दीपिका पादुकोण ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह पति के साथ कहां जा रही हैं, उनके बोर्डिंग पास पर UL 142 नजर आ रहा है, जिसके बाद माना जा रहा है वो श्रीलंका की राजधानी कोलंबो गई हैं।



 वर्कफ्रंड की बात करें तो दीपिका की हालिया रिलीज फिल्म 'छपाक'  बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले दीपिका जेएनयू हिंसा में घायल हुए छात्रों के समर्थन में पहुंचीं थीं। इस वजह से एक्ट्रेस काफी चर्चा में रही थी। दीपिका जल्द ही पति रणवीर के साथ 'फिल्म 83' में नजर आएंगी। 

Deepika Padukone pictures

Edited By

Vikas Sharma