एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले एयर होस्टेस थी दीपिका, टीवी की बहू बनकर बनाई घर-घर पहचान

8/6/2020 11:25:36 AM

मुंबई. बिग बॉस फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दीपिका का जन्म 6 अगस्त 1986 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ। दीपिका ने दो शादियां की। पहली शादी उन्होंने साल 2011 में रौनक सैमसन से की थी जो कि साल 2015 में टूट गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी फरवरी 2018 में शोएब इब्राहिम से की। आइए उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुङी खास बाते---

PunjabKesari
 दीपिका के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने काम की शुरुआत साल 2010 में शो 'नीर भरे तेरे नैना देवी' से की। इस शो में उन्होंने लक्ष्मी का किरदार निभाया था। इसके बाद दीपिका ने साल 2011 में अगले 'जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' नाम का शो किया।जिसमें दीपिका ने रेखा नाम का किरदार प्ले किया था। लेकिन अभी तक दीपिका को वो सफलता हासिल नहीं हुई थी, जिसकी हर एक्टर को चाह होती है। दीपिका को फेम शो 'ससुराल सिमर' का से मिला।

PunjabKesari
इसके बाद दीपिका 'झलक दिखला जा' और 'नच बलिए' जैसे टीवी शो में नजर आईं। वह टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रहीं लेकिन कम ही लोग इस बात से वाकिफ हैं कि एक्टिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आना दीपिका का सपना नहीं था।दीपिका ने जो सपना देखा था वो तो असल में पूरा होकर भी कभी पूरा नहीं हो सका। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद दीपिका ने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से ग्रेजुएशन पूरा किया था।

PunjabKesari
पढ़ाई के बाद दीपिका एयर होस्टेस बनने का सपना देख रही थीं। दीपिका ने जेट एयरवेज में बतौर फ्लाइट अटेंडेंट का काम भी शुरू कर दिया था। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।

PunjabKesari
दीपिका ने तकरीबन 3 साल ये काम किया और फिर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते ये काम छोड़ना पड़ा। दीपिका को अब ये फैसला लेना था कि वह अब आगे क्या करना चाहती हैं। काफी सोचने के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में कदम रखने का फैसला किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News