करीना से दीपिका तक इन एक्ट्रैसेस के हैंड बैग्स की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

2/10/2018 1:43:02 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैसेस हमेशा अपनी लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहती हैं।वह अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। लेकिन आज हम उनकी ड्रैसेस नहीं बल्कि कई ब्रांड के महंगे बैग्स के बारे में बात करेंगे। इसमें से किसी के बैग की कीमत 8 लाख तो किसी का बैग 4 लाख रुपए से ज्यादा का है। 

करीना कपूर

शॉपिंग की दीवानी करीना कपूर के पास कई ब्रांड के हैंडबैग हैं। उनके पास Chanel, Bottega, Givenchy ब्रांड के बैग्स हैं। वहीं उनके पास Hermes Birkin Epsom ब्रांड का बैग है, जिसकी कीमत 8.26 लाख रुपए है।

दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण को भी करीना की तरह Hermes Birkin Epsom ब्रांड के बैग पसंद हैं। उनके बैग की कीमत भी 8.26 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास Gucci, Chanel ब्रांड के बैग्स भी हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के पास uber लग्जरी ब्रांड्स के बैग्स हैं। वे TOD’S fringed ब्रांड का बैग कैरी करना पसंद करतीं हैं। इसकी कीमत 1 लाख रुपए है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के पास कई ब्रांड्स के बैग हैं। वे Fendi monster के बैग कैरी करना पसंद करती हैं। इस बैग की कीमत 1.2 लाख रुपए है। उनके पास totes, Alexander McQueen ब्रांड्स के बैग्स का कलेक्शन भी है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर के पास भी कई ब्रांड्स के बैग्स हैं। उनके पास Chanel ब्रांड का बैग है, जिसकी कीमत तकरीबन 4 लाख रुपए है। उनके पास Dior, Paule Ka, Balenciaga, Hermes Kelly ब्रांड के बैग्स भी हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा भी बैग्स के लिए क्रेजी है। उनके पास 100 से ज्यादा बैग्स हैं। इनमें से वे सबसे ज्यादा Valentino Garavani Rockstud ब्रांड का बैग कैरी करना पसंद करती हैं। उनके इस बैग की कीमत 1.25 लाख रुपए है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी के पास भी अलग-अलग ब्रांड्स के बैग्स हैं। उनके पास Dior ब्रांड का बैग है जिसकी कीमत 3 लाख रुपए है। वहीं उनके पास Alexander Mcqueen ब्रांड का बैग भी जिसकी कीमत 70 हजार से 2 लाख रुपए के बीच है।

जैकलीन फार्नांडिज

जैकलीन फार्नांडिज के पास Louis Vuitton mini Alma ब्रांड के बैग्स हैं। उनके पास Gucci ब्रांड के कई बैग्स हैं। इन बैग्स की कीमत तकरीबन 1 लाख रुपए है।