दीपिका सिंह ने धनतेरस पर बनाई रंगोली और जलाईं फुलझड़ियां, मस्ती भरा वीडियो शेयर कर फैंस को दी बधाई

11/13/2020 4:36:51 PM

मुंबई. दिवाली में एक दिन रह गया है। सभी जोर-शोर से इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी दिवाली को बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। सभी स्टार्स दिवाली सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और फैंस को धनतेरस की बधाई दी है। जो खूब वायरल हो रहा है।


शेयर वीडियो में एक्ट्रेस फुलझड़ियां जलाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने घर में बनी रंगोली भी दिखाई है। फुलझड़ियां जलाते हुए एक्ट्रेस खूब मस्ती कर रही है। वीडियो में दीपिका अपने बेटे के साथ भी फुलझड़ियां जलाते हुए नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- "आप सभी को धनतेरस की ढेर सारी शुभकामनाएं।" फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150)

काम की बात करें तो दीपिका ने शो  'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इसके बाद एक्ट्रेस वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में भी नजर आईं।

Parminder Kaur