गोवा के समंदर में दीपिका सिंह ने फैमिली संग लिया River Rafting का मजा, नाइट टाइम बीच किनारे खूब की मस्ती

4/2/2022 11:09:03 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फनी और मनमोहक वीडियो-तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों दीपिका अपनी फैमिली के साथ गोवा वेकेशन एंजॉय कर रही हैं, जहां से वो लविंग तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस का दिल जीत रही हैं। देखें एक्ट्रेस के पोस्ट...

PunjabKesari


लेटेस्ट शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका अपने पति और फैमिली संग रीवर राफ्टिंग एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका बेहद मस्तभरा अंदाज देखने को मिल रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- प्यारी यादें देने के लिए धन्यवाद @rohitraj.goyal.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150)

इससे पहले दीपिका ने अपने और भी कई वीडियो शेयर किए, जहां वो गोवा में बीच किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। एक वीडियो में एक्ट्रेस नाइट टाइम बीच किनारे जिया रे गाने पर झूमती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150)

अन्य एक वीडियो में वह फैमिली के साथ टाइम स्पैंड करती दिख रही हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150)

फैंस एक्ट्रेस के इन वीडियोज को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

PunjabKesari


बता दें, 'दीया और बाती हम' समेत अन्य कई टीवी शोज से दीपिका सिंह गोयल घर घर में अपनी खास पहचान बनाई है, लेकिन अब वह टीवी सीरियल्स से दूर हो चुकी हैं। इंडस्ट्री से दूरी बनाने का कारण बीते दिनों दीपिका ने अपनी हेल्त को बताया था। उन्होंने कहा था 'मैं टीवी पर काम नहीं कर रही हूं। मैंने अपनी सेहत के चलते ये फैसला लिया था। मैं दो साल से टीवी से दूर हूं। दरअसल काम के चलते मेरी बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से काफी सारी स्वास्थ्य दिक्कतें होने लगी। मेरे लिए मैनेज करना बहुत मुश्किल हो रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News