वन शोल्डर ड्रेस में टीवी की बहू का बोल्ड लुक, फ्रेंड्स और पति संग सेलिब्रेट किया बर्थडे

7/27/2019 4:40:49 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने 26 जुलाई को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास को दिन को दीपिका ने अपने फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया। पार्टी की तस्वीरें दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में दीपिका ब्लैक कलर की वन शोल्डर ड्रेस में हाॅट अंदाज में दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, ईयरिंग्स और खुले बाल उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

केक काटते समय बर्थडे गर्ल दीपिका बेहद खुश नजर आईं और पति रोहित राज गोयल के साथ जमकर डांस किया।

 

दीपिका के पति रोहित और बेटे सोहम भी मस्ती करते हुए नजर आए। इस पार्टी में देवोलीना भट्टाचार्य और कई फ्रेंड्स ने शिरकत की। पार्टी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो दीपिका ने स्टार पल्स के सीरियल दीया और बाती हम से करियर की शुरुआत की थी।

इस सीरियल में उनके किरदार का नाम संध्या था। वहीं दीपिका इन दिनों कर्लस टीवी के शो कवच में नजर आ रही हैं। 

 

 

 

Smita Sharma