देवर की शादी में जमकर नांचीं ''संध्या बींदणी'', सामने आई तस्वीरें

11/27/2017 11:15:03 AM

मुंबई: 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रैस दीपिका सिंह टीवी की दुनिया से दूर हैं। हाल ही उनके कुछ फोटोज सामने आए हैं जिसमें दीपिका जमकर डांस करतीं नजर आ रही हैं।

दरअसल, ये फोटोज उनके देवर की संगीत सेरेमनी की हैं। जिनमें वे फैमिली मेंबर्स के साथ एन्जॉय करतीं नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कुछ और फोटोज भी शेयर की हैं इनमें दीपिका कुंदन ज्वैलरी के साथ लाइट पिंक कलर की साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। बता दें, दीपिका एक ट्रेंड उड़ीसी डांसर हैं। वे कई मौकों पर जैसे अवॉर्ड शोज में परफॉर्म भी कर चुकी हैं। 

दीपिका की शादी को 3 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने 2 मई 2014 को डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की थीं। दीपिका और रोहित का एक बेटा सोहम है। जिसे उन्होंने 20 मई, 2017 को जन्म दिया था। 


बता दें, दीपिका 'दीया और बाती हम' के अलावा 'नच बलिए-6'(2013) और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'(2016) में भी नजर आ चुकी हैं।