बीच किनारे क्लासिकल डांस करती नजर आईं 'दिया और बाती' की 'संध्या'

6/4/2018 12:35:29 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी एक वीडियो शेयर की है।  वीडियो में वह बीच के किनारे क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं।

 

दीपिका फिल्म मोहब्बतें की धुन पर क्लासिकल डांस करती दिख रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''बीच की सोंधी हवा के बीच डांस करना मुझे बहुत पसंद है।'' 

 

 

दीपिका ने इससे पहले भी अपनी एक वीडियो शेयर की थी। इसमें वह क्लासिकल डांस की प्रेक्टिस करती दिख रही थीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''बिना ये जाने रिहर्सल कर रही हूं कि आसमान कितना खूबसूरत लग रहा है।

 

बता दें कि दीपिका ने अपने करियर की शुरूआत स्टार प्लस के सीरियल 'दिया और बाती' से की थी। उन्होंने साल 2014 में सीरियल के निर्देशक दीपक गोयल से शादी की थी।

Punjab Kesari