'ये जवानी है दीवानी' के 7 साल, दीपिका ने फर्स्ट लुक टेस्ट की तस्वीरें शेयर कर ताजा की यादें

5/31/2020 5:32:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की स्टारर फिल्म ये  जवानी है दीवानी का आज सात साल पूरे हो गए हैं। फिल्म खूब सुपरहिट रही और इसमे दीपिका-रणबीर की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया था। इस खास दिन पर दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Our very first look test...💝 ‘Yaadein mithai ke dibbe ki tarah hoti hain...Ek baar khula, toh sirf ek tukda nahi kha paoge’-Naina Talwar #7yearsofyehjaawanihaideewani @ayan_mukerji @hussain.dalal #ranbirkapoor #bunny @dharmamovies @karanjohar

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on May 31, 2020 at 12:39am PDT

दीपिका ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरोें शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''हमारा सबसे पहला टेस्ट लुक.. यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती हैं.. एक बार खुला तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे- नैना तलवार।'' फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं। 
फिल्म की बात करें  तो इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। फिल्म में दीपिका ने नैना तलवार का किरदार निभाया था। वहीं रणबीर ने कबीर की भूमिका में नजर आए थे।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News