दीपिका ने रिजेक्ट की शाहरुख से लेकर आमिर तक की ये 6 फिल्में

4/13/2017 3:54:25 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ एक फिल्म साइन की थी। इस फिल्म में शाहरुख एक बौने शख्स का रोल प्ले करने वाले थे। वहीं दीपिका के रोल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। सूत्रों के मुताबिक अब शाहरुख के साथ इस फिल्म में नजर नहीं आएंगी। उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है क्योंकि उनके पास डेट्स नहीं हैं।  

1. सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' को लेकर सबसे पहले दीपिका को अप्रोच किया गया था। लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक अपना रोल जानने के बाद दीपिका ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

2. 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए डायरैक्टर सूरज बड़जात्या की पहली च्वॉइस दीपिका पादुकोण थीं। दीपिका ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके बाद सोनम कपूर को कास्ट किया गया।

3. ‘जब तक है जान’ के लिए दीपिका को अप्रोच किया गया था। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वो फिल्म नहीं कर सकीं।

4. फिल्म 'किक' में दीपिका पादुकोण को एक आईटम नंबर ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया। 

5. 'धूम-3' के लिए दीपिका को अप्रोच किया गया था। लेकिन उस साल दीपिका के पास पहले से ही चार फिल्में थीं। जिसके चलते दीपिका फिल्म को डेट्स नहीं दे पाईं।

6. 2013 में आई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के बाद कई डायरैक्टर्स इन्हें रणबीर और दीपिका को साथ में लेना चाहते थे। लेकिन उन्होंने ये फिल्म नहीं की।