जब ''बेफिक्रे'' में रणवीर सिंह ने वाणी कपूर को की थीं 23 kisses, तो ऐसा आया था दीपिका का रिएक्शन

6/2/2020 7:09:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल हैं। सोशल मीडिया कपल अक्सर अपनी फोटोज या पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कपल में हमेशा हर जगह बेपनाह प्यार देखने को मिलता है, लेकिन आपको पता है कि फिल्म 'बेफिक्रे' में जब रणवीर ने वाणी को 23 Kiss की थीं, तो दीपिका का रिएक्शन क्या था। चलिए बताते हैं आपको..


बता दें रणवीर और वाणी की फिल्म 'बेफिक्रे' में सबसे ज्यादा किसिंग सीन थे, जो काफी फेमस हुए थे। इस पर जब दीपिका से सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि आजकल फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड यही है तो एक्टर को यह सब करना ही होगा।


एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि उन्हें रणवीर के किसिंग सीन्स से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि वह भी अपनी फिल्मों में किसिंग सीन कई बार दे चुकी हैं।

बात करें कपल की तो रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें देश काफी सुर्खियों में रही है। काम के मोर्चे पर दीपिका और रणवीर की अपकमिंग फिल्म '83' है। फिल्म लॉकडाउन के चलते अब तक रिलीज नहीं हो पाई।

Edited By

suman prajapati