पति संग सासू मां का बर्थडे मनाने रेस्टोरेंट पहुंची दीपिका पादुकोण, मीडिया के सामने रणवीर संग दिए रोमांटिक पोज

8/22/2021 4:35:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर जब भी कहीं भी स्पॉट किया जाता है, दोनों एक-साथ जबरदस्त बॉन्डिंग बनाते हैं। हाल ही में कपल को उनके परिवार के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां एक्ट्रेस को कमाल का लुक देखने को मिला। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

दरअसल, दीपिका पादुकोण अपनी सासू मां के बर्थडे लंच के लिए फैमिली के साथ रेस्टोरेंट पहुंची हैं, जहां कपल मीडिया के सामने रोमांटिक पोज दे रहा है। 

 

 

लुक की बात करें तो इस दौरान दीपिका रेड टॉप और ब्लैक डेनिम में काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

 

 

वहीं रणवीर सिंह डेनिम जैकेट और ब्लू रिप्ड जींस के साथ हैट लगाए हुए काफी स्मार्ट लग रहे हैं। 

 

 

वर्कफ़्रंट पर दीपिका और रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका फिल्म ‘फाइटर’, ‘सैंकी’ और ‘पठान’  और रणवीर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सूर्यवंशी ,जयेशभाई जोरदार और सर्कस जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

 

 

Content Writer

suman prajapati