ये हसीनाएं सुहाग की लंबी उम्र के लिए रहेंगी भूखी-प्यासी, देखें किन एक्ट्रेसेस का है पहला करवाचौथ

10/14/2019 11:29:07 AM

मुंबई: स्टार्स हर त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। वहीं अब महिलाएं करवाचौथ का बेस्ब्री से इंतजार कर रही हैं। इस बार 17 अक्टूबर को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। भारतीय महिलाओं के लिए ये दिन बेहद खास माना जाता है। सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। बॉलीवुड में भी करवा चौथ बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।  इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स, सिंगर और कई बड़ी हस्तियां शादी के बंधन में बंधीं हैं। इस पैकेज में हम आपको ऐसी ही बॉलीवुड की दुल्हनों के बारे में बताएंगे जो इस बार अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी। 


 

दीपिका पादुकोण
 

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ 14 नवंबर को कोंकणी परंपरा से और उसके बाद 15 नवंबर को सिंधी रिति रिवाज से शादी रचाई थी। इनकी शादी से लेकर रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं सोनम भी अपना पहला करवाचौथ का व्रत रखेंगी। 

प्रिंयका चोपड़ा
 

कुछ महीने हाॅलीवुड सिंगर को डेट करने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर को क्रिश्चन और फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई थी। दीपवीर की तरह, पीसे और निक ने भी कई रिसेप्शन आयोजित किए। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि देसी गर्ल करवा चौथ की परंपरा को भी निभाती है या नहीं।


गिन्नी चतरथ
 

एक्टर और काॅमेडियन कपिल शर्मा ने पिछले साल 12 दिसंबर को गिन्नी संग जालंधर में शादी रचाई थी। इस साल गिन्नी भी कपिल के लिए व्रत रखेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि गिन्नी इस समय प्रेग्नेंट हैं। वह दिसंबर में बच्चे को जन्म देंगी। अब देखना ये है कि गिन्नी प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत रखेंगी या नहीं।
 

पूजा बत्रा
 

एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने इसी साल जुलाई में सीक्रेट मैरिज की थी। ऐसे में पूजा का भी ये पहला करवा चौथ व्रत होगा।




नुसरत जहां

तृणमूल सांसद और एक्ट्रेस नुसरत ने इसी साल 19 जून को बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ टर्की के बोडरम स‍िटी में शादी की। नुसरत ने हिन्दू और क्रिश्चन रीति रिवाज से शादी रचाई थी।नुसरत की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थी।  
 

 

रिप्सी भाटिया
 

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ने अप्रैल में डिजाइनर रिप्सी भाटिया के साथ शादी की थी। शरद की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। वहीं रिप्सी का भी शादी के बाद पहला करवाचौथ रखेंगी अब देखना है कि रिप्सी का करवाचौथ का व्रत कितना स्पेशल होता है। 




ईशा अंबानी
 

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने बीते साल 12 दिसंबर को आनंद पीरामिल से शादी रचाई थी। शादी के बाद ईशा की भी यह पहला करवा चौथ है।
 

श्लोका मेहता
 

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने इसी साल मार्च में श्लोका मेहता के साथ शादी रचाई थी। इस शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थीं। शादी की तस्वीरें भी सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। श्लोका का भी शादी के बाद यह पहला करवा चौथ है। 

 

राखी सावंत
 

इस लिस्ट में आखिर में नाम आता है ड्रामा क्वीन राखी का। राखी इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं।  राखी ने अपनी शादी की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की लेकिन अब तक उनके पति की एक भी तस्वीर सामने नहीं आई। बीते दिनों ही रितेश ने भी एक इंटरव्यू के जरिए बताया कि वह अपनी गोपनीयता बनाए रखना चाहते हैं। खैर अब ये देखना दिलचस्प होगा कि राखी करवा चौथ का व्रत रखती हैं या नहीं।

Smita Sharma