शुरू हुआ रणवीर-दीपिका के घर का काम,119 करोड़ है ''दीपवीर'' के इस नए अपार्टमेंट की कीमत

11/25/2022 11:30:44 AM

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन के सबसे पाॅपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी स्पेशल बॉन्डिंग से कई कपल्स को इंस्पायर करते हैं। कपल ने हाल ही में पनी चौथी सालगिरह मनाई।

PunjabKesari

वहीं अब कपल एक बार फिर अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में है। जी हां, रणवीर और दीपिका ने हाल ही में मुंबई में एक नया फ्लैट खरीदा है। यह अपार्टमेंट अभी रहने के लिए तैयार नहीं है।

PunjabKesari

हाल ही में रणवीर और दीपिका के नए अपार्टमेंट का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अभी काम चल रहा है। इस वीडियो में हम एक ऊंची सी बिल्डिंग देख सकते हैं और इसके गेट के बाहर एक एलईडी लगा हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि यह फ्लैट अंदर से बनने के बाद कैसा दिखेंगे। बता दें कि इस बिल्डिंग को 'नागपाल डेवलपर्स' द्वारा बनाया जा रहा है। 

PunjabKesari

119 करोड़ का है आशीयाना 

रणवीर और दीपिका ने कुछ महीने पहले मुंबई के रेजिडेंशियल टावर 'सागर रेशम' में भी एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है जो शाहरुख खान के घर 'मन्नत' और सलमान खान के 'गैलेक्सी' के बीच में है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

जानकारी के अनुसार, कपल ने यह अपार्टमेंट 119 करोड़ में खरीदा है जिसमें कुल 11,266 वर्ग फुट का कार्पेट एरिया और 1,300 वर्ग फुट की छत है। इतना ही नहीं इस बिल्डिंग में रणवीर सिंह को 19 कार पार्क करने की भी सुविधा मिली है। रणवीर ने यह प्रापर्टी 'ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी' के माध्यम से घर खरीदा था।

 PunjabKesari


इससे पहले कपल ने मुंबई में 22 करोड़ रुपए का एक आलीशान बंगला खरीदा था जिसमें उन्होंने गृह प्रवेश की पूजा भी करवाई थी। दीपिका ने अपने इस नए घर की कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News