दीपवीर का 22 करोड़ का आशीयाना: जन्माष्टमी के मौके पर दीपिका-रणवीर ने नए घर में किया गृह प्रवेश, पूरे विधि-विधान से की पूजा
8/20/2022 10:33:26 AM

मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के इंडस्ट्री का बेस्ट कपल कहा जाता है। उनकी केमेस्ट्री से लेकर उनके हर एक बात की चर्चा लगभग हर दिन होती रहती है। दोनों एक-दूसरे के साथ एक प्यारा बंधन शेयर करते हैं और इसकी झलकियां उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती हैं।
हाल ही में कपल ने मुंबई के करीब एक समुद्र तट पर अलीबाग में करोड़ों का आलीशान बंगला खरीदा। जन्माष्टमी के मौके पर दीपवीर ने अपने इस नए आशीयाने में गृहप्रवेश किया, जिसकी तस्वीरें रणवीर ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।
पहली तस्वीर में रणवीर और दीपिका गृह प्रवेस की पूजा करते नजर आ रहे हैं।
दूसरी फोटो में हवन करते हुए अग्नि है, जिसमें दोनों आहूति दे रहे हैं।
इस तस्वीर में कलश रखा हुआ दिखाई दे रहा है।
चौथी तस्वीर में दोनों आरती कर रहे हैं।
पांचवी फोटो में कपल ने एक-दूसरे के हाथों में हाथ रखा हुआ है।
एक फोटो में रणवीर नारियल फोड़कर उसका पानी निकाल रहे हैं। आखिरी तस्वीर में दोनों घर का मेन गेट खोलते दिख रहे हैं लेकिन इसमें केवल उनका हाथ दिख रहा है।
22 करोड़ा का आशीयाना
खबरों की मानें तो मुंबई के करीब एक समुद्र तट पर के पास बने इस दीपवीर के आशीयाने की कीमत 22 करोड़ हैं। दीपवीर का ये नया घर 2.25 एकड़ में फैला है और इसका निर्मित क्षेत्र लगभग 18,000 वर्ग फुट है। यह एक 5BHK ग्राउंड-प्लस-फर्स्ट फ्लोर बंगला है।
इससे पहले खबरें आईं थी रणवीर ने मुंबई के बांद्रा में 119 करोड़ रुपए में एक अट्रैक्टिव सी-फेसिंग क्वाड्रुप्लेक्स खरीदा है। ऐसा कहा जाता है कि ये सलमान खान के अपार्टमेंट गैलेक्सी और शाहरुख खान के मन्नत के बीच स्थित है। रिपोर्ट्स में ये कहा गया था कि उनका ये अपार्टमेंट बैंडस्टैंड पर सागर रेशम टावर की 16वीं, 17वीं, 18वी और 19वीं मंजिल पर फैला हुआ है। इस प्रीमियम प्रोपर्टी का कुल कारपेट एरिया 11, 266 वर्ग फुट और एक 1, 300 वर्ग फुट का छत भी है।
काम की बात करें तो रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। वहीं दीपिका जल्द शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी।इसके अलावा दीपिका, अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। इतना ही नहीं दीपिका अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में दिखेंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
झूठी शान की खातिर दी जा रही बेटियों की कुर्बानी, कैथल में बीते 7 दिनों में ऑनर किलिंग का दूसरा मामला

Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Anant Chaturdashi: इस मुहूर्त में करें गणपति विसर्जन, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर