आलीशान बंगला खरीदने के बाद अब लग्जरी कार Mercedes-Maybach GLS600 के मालिक बने दीपवीर, करोड़ों में है कीमत

9/4/2022 10:38:16 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के बेस्ट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर ही किसी ना किसी बात के चलते खबरों में बने रहते हैं। बीते महीने ही कपल ने  ने मुंबई के करीब एक समुद्र तट पर अलीबाग में  करोड़ों का आलीशान बंगला खरीदा था। इस बंगले की कीमत 22 करोड़ बताई जा रही थी।

वहीं अब कपल ने शानदार लग्जरी गाड़ी खरीदी है। रणवीर और दीपिका की कार क्लेकशन में Mercedes-Maybach GLS600 शामिल हो गई है।

उन्होंने  ब्लू कलर की Mercedes-Maybach GLS600 खरीदी है जिसकी कीमत 2.8 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) बताई जा रही हैं। कपल की कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Mercedes-Maybach GLS600 सबसे शानदार SUV है इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक पैनोरमिक स्लाइडिंग सनरूफ, वेंटिलेटेड मसाज सीट्स सहित भरपूर फीचर्स दिए गए हैं। इसके केबिन में बैठते ही लग्जरी एहसास होता है।

काम की बात करें तो रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। वहीं दीपिका जल्द शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी।इसके अलावा दीपिका, अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। इतना ही नहीं दीपिका अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में दिखेंगी। 

Content Writer

Smita Sharma