दीपिका पादुकोण ने लिखा हसबैंड एप्रिसिएशन पोस्ट, बताया पति रणवीर की किस आदत पर होतीं हैं ज्यादा अट्रैक्टिव

12/4/2021 5:04:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अगर कोई बॉलीवुड पॉवर कपल है जो पल भर में प्यार का जादू बिखेर सकता है, तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी निश्चित तौर पर ऐसी हैं। सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के लिए के सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं चूकते, लेकिन इस बार खुद दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति के लिए एप्रिसिएशन पोस्ट लिखा, जो खूब देखा जा रहा है।


इंस्टा स्टोरी पर रणवीर सिंह के नाम पोस्ट शेयर कर दीपिका ने लिखा- 'उस एक आदमी से ज्यादा आकर्षक कुछ नहीं है जो आपको बिना ये महसूस कराए चीजें सिखाएं कि आपको ये नहीं आता है।' 

PunjabKesari

 

दीपिका का ये पोस्ट फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 

 

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका जल्द ही कबीर खान की अपकमिंग फिल्म '83' में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर पिछले हफ्ते ही रिलीज किया गया है जिसे लोग खूब पंसद कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी का किरदार निभाएंगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News