अजय देवगन के साथ काम करती नजर आएंगी दीपिका पादुकोण!

10/4/2019 1:34:03 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनो काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका को लेकर खबरें हैं कि बहुत जल्द वह सिल्वर स्क्रीन पर अजय देवगन के अपोजिट नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण को लेकर भी चर्चा है। 

फिलहाल दीपिका अपनी अगली फिल्म ‘छपाक में दीपिका होंगी तो जरूर लेकिन वह रणबीर की लव-लाइफ नहीं बल्कि अजय देवगन की लवर के रूप में दिखेंगी।  दीपिका अपनी अगली फिल्म ‘छपाक' में बिजी हैं जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी है।

इसके अलावा वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ उनकी अगली फिल्म ‘83' में ऑनस्क्रीन वाइफ का किरदार भी निभाती दिखेंगी, जिसमें उनका किरदार कपिल देव की पत्नी रूमी देव का है। रणबीर, आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। 

Pawan Insha