आज अपने जन्मदिन पर ये काम करेंगी दीपिका पादुकोण...

1/5/2017 11:44:27 AM

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण अपनी बेहतरीन एक्टिंग और क्यूट डिंपल की वजह से फैन्स के बीच बेहद पॉप्युलर हैं। 'कॉकटेल', 'पीकू', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए सबके दिलों पर राज करने वाली क्वीन ऑफ हार्ट का आज जन्मदिन है। दीपिका के फैन्स को बता दें कि वह इस बार अपने जन्मदिन पर पार्टी नहीं करने वाली हैं, बल्कि वह इस स्पेशल दिन भी शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। दीपिका के लिए यह महीना काफी स्पेशल होगा, क्योंकि उनकी हॉलिवुड फिल्म 'xXx' इसी महीने की 14 तारीक को रिलीज होने वाली है। दीपिका इस हॉलीवुड फिल्म में एक अहम किरदार निभा रही हैं। दीपिका अपने बर्थडे के दिन इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त रहने वाली हैं। दीपिका के लिए उनका जन्मदिन एक वर्किंग डे की तरह होगा। दीपिका के करीबी सूत्रों की मानें तो दीपिका का जन्मदिन बिजी शेड्यूल से भरा होगा। सुबह 8.00 बजे से दीपिका के दिन की शुरुआत होगी और रात 11 बजे वह अपने कामों से फ्री होंगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह खासतौर पर मैक्सिको गई हैं और वहां पर वह कई प्रमोशनल एक्टिविटी का हिस्सा बनेंगी और मीडिया से रूबरू होंगी।