दुल्हन बनने के लिए दीपिका ने चुना पद्मावती लुक, तस्वीरों में साफ दिखीं समानताएं

11/21/2018 12:28:31 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा- हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज में शादी रचाई। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में दुल्हन के लिबास में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्हें साल 2018 की सबसे खूबसूरत ब्राइड कहना गलत नहीं होगा। वहीं अगर दीपिका के लुक पर गौर किया हो तो करें तो उनका यह वेडिंग लुक काफी हद तक उनके पद्मावती गेटअप से मिलता-जुलता है। दीपिका अपनी शादी के हर फंक्शन में रॉयल ब्राइड लगीं। 

दीपवीर की मेहंदी की रस्म की आउटफिट भी काफी खास थी। मेंहदी फंक्शन में दीपिका ने गले में रानी हार पहना है  जो कि उनके लुक को राजशाही बनाता है।

तस्वीर में दीपिका, रणवीर के नाम की मेहंदी लगाकर खुशी से झूम रही हैं।

मेहंदी रस्म में दीपिका-रणवीर ने प‍िंक और रेड कलर के कॉम्ब‍िनेशन को चुना। प‍िंक साड़ी पर शॉल के साथ दीप‍िका का लुक रॉयल नजर आया। वहीं रणवीर का कलीदार अचकन सबसे ज्यादा ह‍िट रहा। 

दीपिका के सिंधी वेडिंग लुक की बात तरें तो इसमें  पद्मावती गेटअप की काफी हद तक झलक देखने को मिली।

दीपिका के हैवी नेकलेस और चुनर के डिजाइन में भी काफी हद तक समानाताएं देखने को मिलीं। दीपिका ने फिल्म पद्मावत में हैवी ज्वैलरी पहनी थी।

ठीक उसी तरह क नेकलेस उन्होंने अपनी शादी नें भी पहना। फिल्म पद्मावत में दीपिका ने हाथों में जो खड़वे पहने थे वो राजशाही लोग पहना करते हैं। रियल लाइफ वेडिंग में दीपिका ने कोंकणी गेटअप में ऐसे ही खड़वे पहने थे। सिंधी वेडिंग में दीपिका ने जिस तरह से अपना दुपट्टा ड्रैप किया है वो भी पद्मावती गेटअप की याद दिलाता है।

वहीं कोंकणी वेजिंग की बात करें तो इस दौरान दीपिका ने हैवी ज्वैलरी पहनी. उन्होंने माथे पर माथा पट्टी, ईयरिंग्स, गले में हैवी हार पहना है। कोंकणी शादी में दीपिका ने हाथों में खड़वे पहने, वहीं सिंधी वेडिंग के वक्त उसके साथ लाल चूड़ा पहना है।

वेडिंग में दीपिका का लुक और एक्सेसरीज चाहे पद्मवात से मिलता-जुलता हो। इसके बावजूद भी उनका ब्राइडल लुक फिल्म से हटके नजर आता है। दीपिका को रियल लाइफ ब्राइडल लुक में अलग दिखाने के लिए डिजाइनर सब्यसाची ने काफी मेहनत की है।  

दीपिका ही नहीं शादी में रणवीर का लुक भी काफी अलग था। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आई। वे साथ में परफेक्ट कपल लग रहे हैं। दोनों के पारंपरिक अंदाज से नजर हटा पाना मुश्किल है। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

Neha