शाहिद की पार्टी के लिए दीपिका ने पहना 335 रु.का टॉप...

2/23/2017 2:48:58 PM

मुंबई: बॉलीवुड दीपिका पादुकोण हाल ही में शाहिद कपूर की प्री-बर्थडे पार्टी में काफी गॉर्जियस लुक में नजर आईं। इस दौरान दीपिका ब्लैक स्पैकडी टॉप और गोल्डन पजामा में पहुंची थीं। दीपिका का ये ड्रैस उन पर काफी सूट हो रहा था। लेकिन आप भी जानकर हैरान हो जाएगे कि जो टॉप दीपिका ने शाहिद की बर्थडे में पहना उसकी कीमत मजह 300 रु. थी जिसे दीपिका ने 46 हजार रु. के पजामा के साथ कैरी किया। 


बता दें कि दीपिका ने इस पार्टी के लिए लगभग 2 लाख रु. खर्च किए। दीपिका का H&M tank टॉप मजह 334.79 का है। पार्टी में दीपिका ने Phillip Lim गोल्डन पजामा पहना वो 46551.10 रु. का है। ड्रैस के को परफेक्ट लुक देने के लिए दीपिका ने ब्लैक Christian Louboutin हील्स कैरी किए उसकी कीमत 37884.59 रु. है। इन सभी के अलावा दीपिका ने एक Gucci Sylvie mini बॉडी बैग भी कैरी किया, जिसकी कीमत 112339.09 रु. रही। कुल मिलाकर दीपिका ने पार्टी के लिए कुल 1,97,109.6 रु. खर्च किए।