सज-धज कर लालबाग दर्शन करने पहुंची दीपिका को भक्तों ने घेरा

9/12/2019 1:47:11 PM

मुंबई। दीपिका पादुकोण इवेन्ट्स में उनकी कपड़ों की च्वाइस को लेकर अपने फैंस में जानी जाती हैं। एक बार फिर उनका यही रूप गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालबाग के राजा के दरबार में दिखा।

प्रसिद्ध गणपति के उत्सव में दीपिका ने गोल्डन कलर की साड़ी के साथ मैचिंग की गोल्डन ईयरिंग पहन रखी थीं। उनके सलीके से बंधे हुए बाल गॉर्जियस और ट्रेडिशनल लुक को बैलेंस किए हुए थे। इसमें कोई दोराय नहीं है कि इस दौरान दीपिका स्टनिंग दिख रही थी।

गौरतलब है कि लालबाग के राजा बहुत प्रसिद्ध गणपति हैं, जिनकी स्थापना 1934 में की गई थी। गणेश चतुर्थी के दौरान ये गणपति 11 दिन के लिए रखे जाते हैं, जिसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन समुद्र (अरब सागर) में विसर्जित कर दिए जाते हैं। इसके लिए दीपिका अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद समय निकालती हैं।

दीपिका जल्द ही छपाक में बड़े परदे पर नजर आएंगी, जिसमें दीपिका एक एसिड अटैक पीडि़ता का किरदार निभा रही हैं।

यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका कपिल देव की अपकमिंग बायोपिक मूवी 83 का लंदन शेड्यूल खत्म कर चुकी हैं।

इस फिल्म में वे कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका में नजर आएंगी। रणवीर सिंह ने कपिल देव का रोल प्ले किया है। फिल्म की प्री-प्रोडक्शन की देरी के कारण इसकी रिलीज डेट को अप्रैल 2019 से अप्रैल 2020 में शिफ्ट किया गया है।
 

Smita Sharma