''छपाक'' में मेकअप के लिए दीपिका पादुकोण को लग जाता है इतना वक्त

4/13/2019 2:38:37 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड की अग्रणी महिला दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' की शूटिंग शुरू कर दी है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह अभिनेत्री के करियर की सबसे अधिक समय लेने वाली फिल्म साबित हो रही है।

 

फिल्म से दीपिका पादुकोण के लुक को काफी सरहाया जा रहा है लेकिन यह सबसे मुश्किल भरा काम होता है क्योंकि मेकअप को सही तरीके से पूरा करने में हर रोज लगभग तीन से चार घंटे लग जाते हैं। यहां तक कि मेकअप उतारने और अपने सामान्य रूप में वापस आने के लिए इससे भी अधिक समय लग जाता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A character that will stay with me forever...#Malti Shoot begins today!#Chhapaak Releasing-10th January, 2020. @meghnagulzar @atika.chohan @foxstarhindi @vikrantmassey87

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Mar 24, 2019 at 8:30pm PDT

 

एक एसिड पीड़ित के किरदार में ढलते हुए दीपिका पादुकोण फिल्म में 'मालती' के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में, अभिनेत्री का पहला लुक जारी किया गया था जिसने अविश्वसनीय समानता के कारण दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है।

 

अभिनेत्री हर रोज इस लुक में आने और उससे बाहर निकलने की प्रक्रिया से गुजरती है और हर रोज मेकअप के लिए इतने घंटों तक बैठ कर धैर्य का प्रदर्शन करती है।

 

मानवीय भावना का प्रदर्शन करते हुए, दीपिका पादुकोण छपाक में मालती की जीवनगाथा पेश करेगी। अभिनेत्री न केवल फिल्म में अभिनय कर रही है बल्कि एक निर्माता के रूप में भी अपना डेब्यू कर रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

the only kinda homework I’ve ever enjoyed!📒✏️ #chhapaak

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Apr 1, 2019 at 8:59pm PDT

एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करते हुए, दीपिका पादुकोण बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब के साथ-साथ 200 करोड़ क्लब की भी निर्विवाद रूप से क्वीन हैं।

 

दीपिका पादुकोण वर्तमान में अपना ध्यान हटाने के लिए द मार्वलस मिसेस मैसेल देख रही हैं जो अब शूटिंग के बाद अभिनेत्री के लिए एक दिनचर्या बन गई है।

 

'पद्मावत' में रानी पद्मिनी के साहस और वीरता को पर्दे पर पेश करने के बाद, दीपिका पादुकोण अब मालती के साथ बहादुरी और मानवीय भावना की एक और कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं। लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन की असली कहानी को पेश करते हुए, 'छपाक' एक महिला की ताकत और सत्यनिष्ठा की कहानी है।

Chandan