पैपाराजी के साथ दीपिका की ''लुका छिपी'',ऑल ब्लैक लुक में दिखीं ऋतिक की EX वाइफ

8/7/2019 1:30:26 PM

मुंबई: बाॅलीवुड हसीनाएं अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस को अलग अलग जगह पर सदेखा जाता है। हसीनाएं एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। तस्वीरें सामने आते ही उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। बीती दिनों बाॅलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान को सैलून सैशन के बाद स्पाॅट किया गया। 

दीपिका पादुकोण

बाॅलीवुड की डिंपल गर्ल यानि दीपिका पादुकोण अपने फैशन को लेकर जानी जाती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न वह हर आउटफिट में कमाल की लगती हैं। वह फैशन के साथ-साथ अपने कंफर्ट का भी खास ख्‍याल रखती हैं। आए दिन दीपिका अपने स्टाइल से तमाम तरह के एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं।

मंगलवार शाम दीपिका को बांद्रा में सैलून के बाहर देखा गया। इस दौरान वह ऑल ब्लैक लुक में दिखीं। मिनिमल मेकअप, खुले बार उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान दीपिका पैपाराजी से बचती नजर आईं। कैमरे में दीपिका ने मुस्कुराते हुए पोज दिए।

काम की बात करें तो दीपिका जल्द मेघना गुलजार की अगली फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी। ये फिल्म तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित होगी। इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी।

बीते दिनों उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी।फिल्म में 1983 में जीते वर्ल्ड कप के पलों को एक बार फिर जीते हुए दिखाया जाने वाला है। दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। 

सुजैन खान

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान हाल ही में जूहू में एक सैलून के बाहर स्पॉट हुईं। इन दौरान वह बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। सुजैन ने ब्लैक टॉप के साथ जींस पहने हुए काफी खूबसूरत अंदाज में दिखीं।

इस आउटफिट के साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा और मिनिमल मेकअप में काफी कंफर्टेबल नजर आईं। पैपराजी पर नजर पड़ते ही सुजैन ने मुस्कुराते हुए पोज दिए।

सुजैन खान का ये लुक उनपर काफी सूट कर रहा है। 40 की उम्र में भी सुजैन काफी फिट हैं। उनकी फिटनेस को देख इसका अंदाज लगा पाना काफी मुश्किल है कि वो दो बच्चों का मां हैं। 

साल 2014 में ऋतिक और सुजैन अलग हो गए थे, लेकिन अलग होने के बाद भी दोनों के बीच आज भी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों को अक्सर डिनर डेट और पार्टीज में साथ देखा जाता है। इसके अलावा दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने नजर आते हैं। 

Smita Sharma