Paris Fashion Week: स्ट्रेपलेस ड्रेस में छाईं दीपिका पादुकोण, लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस हुए कायल

9/25/2019 8:56:44 AM

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडियन हो या वेस्टर्न हर एक स्टाइल बेहद कमाल की लगती हैं। लुक्स के साथ-साथ फैंस उनके डिंपल पर भी मर मिटते हैं। दीपिका कभी भी अपने लुक्स से फैंस को निराश नहीं करती।

हाल ही में एक बार फिर दीपिका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में मिसेज भवनानी का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, दीपिका इन दिनों 'पेरिस फैशन वीक' 2019 में अपने जलवे बिखेर रही है।

दीपिका यहां लग्जरी ब्रान्ड डियोर के DiorSS20 शो के प्रमोशन के लिए आईं थीं। इस इवेंट के दौरान दीपिका का लुक देखने लायक था।  लुक की बात करें तो एक्ट्रेस स्ट्रेपलेस ब्राउन कलर की गाउन में बोल्ड अंदाज में दिखीं।

यह गाउन फ्लोरल प्रिंट की थी। इसके साथ उन्होंने  मैसी हेयर के साथ उस पर मैचिंग हेयरबैंड पहनी थी। दीपिका ने  मल्टीलेयर गोल्डन नेकलेस पहना था जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था।

इसके साथ उन्होंने Dior के क्लच एक्सेसराइज पहनी थी। एक तस्वीर में दीपिका ने अपने लुक को ब्राउन कलर का कोट से पूरा किया था। इसके साथ भी मोटे आईलाइनर के साथ न्यूड लिपस्टिक में दीपिका बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

दीपिका ने इस लुक के साथ लेस टाई-अप बूट्स पेयर किए थे। तस्वीरों में एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है। दीपिका के इस लुक को देख आप उन पर मर मिटेंगे। दीपिका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम 'छपाक' हैं। इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

इसके अलावा दीपिका फिल्म '83' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में खत्म की है। फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। शादी के बाद यह कपल पहली बार एक-साथ स्क्रीन शेयर करेगा। फिल्म अगले साल 10 अप्रैल में रिलीज होगी। 


Smita Sharma